चिड़िया बच्चे को,
दाना खिला रही थी
उसकी भूख मिटा रही थी,
अपना दायित्व निभा रही थी
तभी एक बाज़ ने,गोता लगाया,
चिड़िया ने बाज़ से,बच्चे को बचाया,
पर खुद को गवायाँ
बच्चा सहम गया,चिल्ला कर,
दूर ड़ाल पर बैठे कबूतर का,
ध्यान अपनी और कराया
कबूतर ने पास आ,
बच्चे को सहलाया,
फिर प्यार से, दाना खिलाया
बच्चे की घबराहट ख़त्म हुई,
उसे नयी माँ मिल गयी ,
पुरानी कहावत चरितार्थ हुई
मारने वाले से बचाने वाला
बड़ा होता है
जिस का कोई नहीं होता है
उसका खुदा होता है
Written By : Dr.Rajendra Tela
very good
Posted By : Megha Ahuja