दोस्ती अच्छी हो तो रंग़ लाती है
दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है
दोस्ती नादान हो तो टूट जाती है
पर अगर दोस्ती अपने जैसी हो
तो इतिहास बनाती है
जान है मुझको ज़िन्दगी से प्यारी
जान के लिये कर दूँ कुरबान यारी
अब तुमसे क्या छुपाना
तुम ही तो हो जान हमारी
तुमसे दूरी का एहसास सताने लगा
तेरे साथ गुज़ारा हर लम्हा याद आने लगा
जब भी तुझे भूलने की कोशिश की ए दोस्त
तू दिल के और भी करीब आने लगा
ज़िन्दगी नही हमे दोस्तो से प्यारी
दोस्तो पे हाज़िर है जान हमारी
आंखो मे हमारी आंसू है तो क्या
जान से भी प्यारी है मुस्कान तुम्हारी
दोस्ती तो सिर्फ एक इत्तेफाक है
ये तो दिलो की मुलाकात है
दोस्ती नही देखती ये दिन है की रात है
इसमे तो सिर्फ वफादारी और जज़्बात है
रातें गुमनाम होती है
दिन किसी के नाम होता है
हम ज़िन्दगी कुछ इस तरह जीते है
कि हर लम्हा दोस्तो के नाम होता है
ए दोस्त तेरी दोस्ती उस घडी तडपायेगी
जब ज़िन्दगी कहेगी अलविदा, और मौत भी ना आयेगी |