उसे याद करके ना दिल दुखा, जो गुज़र गया वोह गुज़र गया,
कहाँ लौट कर कोई आयेगा, जो गुज़र गया वोह गुज़र गया,
नई सुबह है, नई शाम है, आया शहर है, नया नाम है,
वोह चला गया उसे भूल जा, जो गुज़र गया वोह गुज़र गया,
कोई आयेगा कोई जायेगा कोई आयेगा कोई जायेगा,
सुनो रास्तो की सदा सुनो, जो गुज़र गया वोह गुज़र गया,
तेरे पास तेरे हबीब है, जो नही मिला वोह नसीब था,
कोई फूल कहता है मुस्कुरा, जो गुज़र गया वोह गुज़र गया
मुझे पतझड की कहानियाँ ना सुना सुना के उदास कर,
नये मौसम का पता बता, जो गुज़र गया वोह गुज़र गया,
यहाँ ऍतबार-ओ-यकीन है ये हकीकतो की ज़मीन है,
ज़रा देर का कोई ख्वाब था, जो गुज़र गया वोह गुज़र गया.... |