सुंदर है जग मे सबसे, नाम भी नयारा है
वो देश हमारा है, वो देश हमारा है
जहा जाति-भाषा से बढ कर देश-प्रेम की धारा है
वो देश हमारा है, वो देश हमारा है
जीता था प्रेम से सबको, है "बापू" उस का नाम
देश के खातिर जिसने किया अपना जीवन बलिदान
जहा पे वीर भगत, आज़ाद और "बोस" का नारा है
वो देश हमारा है, वो देश हमारा है
जहा पे "सुरज" पुजा और नदियो मे माता गंगा
चन्द्रमा पे लहराया जिसने अपना ध्वज "तिरंग़ा",
विश्व को जिसने ज़ीरो देकर किया नवयुग का उजियारा है,
वो देश हमारा है, वो देश हमारा है
जो सदियो से आज भी हर रिश्ते से प्यारा है
सींचा जिसको खुन से हमने और ममता से सवारा है
जहाँ अजुबा है विश्व का, कहलाता "ताज" हमारा भी
वो देश हमारा है, वो देश हमारा है
जिस देश को "माता" कह के हम सब ने दिया समान
वो है भारत देश महान, वो है भारत देश महान |