जो रिश्ते दिल से जुडते है इन्हे तोडा नही करते
किसी का साथ रास्ते मे कभी छोडा नही करते
कही इस से तुम्हारे हाथ ही ज़ख्म ना हो जाये
जो टूटे आईना तो फिर इसे जोडा नही करते,
कोई तूफान तेरी किश्ती को गर्क़-ए-अब ना करदे
कभी बिखरी हुई मोजो का रूख मोडा नही करते
तिजारत के उसुलो पर मोहब्बत की नही जाती
मोहब्बत मे कभी जज़्बाअत का सौदा नही करते
सितम करना मोहब्बत पर ये है आदत ज़माने की
ज़माने के सितम पर हम ये दिल तोडा नही करते
मोहब्बत के उसुलो मे येही पहला उसूल अपना
के हम अपनी मोहब्बत को कभी रुसवा नही करते
जिस से मोहब्बत करते हो उस से झूठ ना बोलो
मोहब्बत मे कभी खयानत किया नही करते |