उसे याद कर के ना दिल दुखा, जो गुज़र गया वो गुज़र गया,
कहाँ लौट कर कोई आयेगा, जो गुज़र गया वो गुज़र गया,
नई सुबह है, नई शाम है, नया शहर है, नया नाम है,
वो चला गया उसे भूल जा, जो गुज़र गया वो गुज़र गया,
कोई आयेगा कोई जायेगा, कोई जायेगा कोई आयेगा,
सुनो रास्तो की सदा, जो गुज़र गया वो गुज़र गया,
तेरे पास तेरा हबाई है, जो नही मिला वो नसीब है,
कोई फूल कहता है मुस्कुरा, जो गुज़र गया वो गुज़र गया,
मुझे पतझडो की काहनियाँ ना सुना-सुना के उदास कर,
नये मौसमो का पता बता, जो गुज़र गया वो गुज़र गया,
यहाँ ऐतबार-ओ-यक़ीन है, ये हक़ीक़तो की ज़मीन है,
ज़रा देर का कोई ख्वाब था, जो गुज़र गया वो गुज़र गया |