मेरी हर बात मे उसी की बात रहती है
ना जाने क्यो दिल को हर पल किसी की आस रहती है
सिर्फ और सिर्फ उसी की दिदार की तडप रहती है
वो समझता है मेरे दिल की हर बात
इसलिये ये जुबान खामोश रहती है
मेरे दिल की धडकन, मेरी जान है वो
मेरे हर ख्याल मे उसी की याद रहती है
वो है दुनिया मे सबसे प्यारा मुझे
मेरी हर बात मे उसी की बात रहती है
उसके आने से आ जाती है चेहरे पे रोनक
वो ना हो तो मेरी तो दुनियाँ उजड सी रहती है
उसका प्यार का इजहार भी मेरी जान लेता है
समझता है इसलिये बार-२ कहता है
मेरे दिल, दिमाग, मेरा कल, मेरा आज
मेरे हर ख्वाब से उसकी खुशबू आती है
मेरी हर बात मे उसी की बात आती है |